गर्मी में लॉग कुर्ती पहनने के कूल फैशन
कई तरह के ट्रेडिशनल ऑउटफिट आसानी और आराम के लिए पहने जाते हैं। ट्रेडिशनल इंडियन वियर में साड़ी, लहंगा, सलवारें और कुर्तियां शामिल है। सलवार कमीज सभी उम्र की महिलाओं के बीच सबसे पसंदीदा ट्रेडिशनल इंडियन वियर है। सलवार कमीज में महिलाएं बहुत ही एलिगेंट और एथनिक लगती है। लेकिन अब फैशन के रूझान में बदलाव आया है, और पैटर्न थोड़ा बदल गया है। आजकल लड़कियां लॉंग कुर्तियां पहनाना पसंद करती है, लेकिन लॉग कुर्ती के साथ हमेशा लेगिंगस और चूड़ीदार को चुनती हैं। आज लॉग कुर्ती के साथ लेगिंगस और चूड़ीदार पहनने का स्टाइल पुराना हो चुका है। इन्हें आप स्ट्रेट पजामें, प्लाजों, एंकल लेंथ पैंट्स या फिर लॉन्ग स्कर्ट के साथ पहन सकती हैं। इससे आपका लुक सबसे अलग लगेगा। कुछ कुर्तियां स्टाइल बदलने के लिए डेनिम के साथ भी पहनी जाती है। फ्यूजन का यह कॉम्बिनेशन आपको रॉकिंग तो बनाएगा ही, साथ ही आपके लुक को भी काफी डैशिंग बना देगा। तो, क्यों न इस मौसम में कुछ ट्रेंडिंग फैशनेबल लॉग कुर्ती को कुल अंदाज में पहना जाये।
लंबी स्ट्रेट कुर्ती
आजकल, लंबी स्ट्रेट कुर्ती की बहुत डिमांड है। सीधी हेम्लाइन में आप लंबे दिखते हैं। इसके अलावा, यह आपको प्रभावशाली प्रोवेशनल लुक देती है। इसमें छोटी बाजू पहनने से बचें क्योंकि लंबी सीधी बाजू शानदार लगती है। तो क्या आप ऑफिस में पहनने के लिए एथनिक और फंकी फैशन बदलाव के लिए तैयार हैं? अगर आप इस लुक मे थोड़ा बदलाव करना चाहती हैं तो स्लीक स्कार्फ कुछ हटकर आपको दिखा सकते हैं। एकदम प्लेन कुर्ते के साथ प्रिंटेड स्कार्फ या फिर प्रिंटेड कुर्ते के साथ कंट्रास्ट कलर का प्लेन स्कार्फ भी मैच कर सकती हैं।
एंकल लेंथ कुर्ती
फ्लोर लेंथ गाउन जैसी कुर्ती इस मौसम में फैशन में है। इस कुर्ती डिजाइन और पैटर्न को आप किसी भी अवसर पर ट्राई कर सकती है। पूरी बाजू और भारी कढ़ाई का काम इस कुर्ती को किसी भी अवसर के लिए परफेक्ट कुर्ती बनाता है
अनारकली कुर्ती
हालांकि अनारकली कुर्ती भारी होती है, लेकिन फैशन ट्रेन्ड के कारण सभी को स्टाइलिश और फ्लेयर वाले अनारकली कुर्ती बहुत पसंद आती हैं। यह आपको एक रॉयल लुक भी देती है। आजकल पार्टियों और विवाह समारोह में युवा लड़कियां और महिलाएं अनारकली कुर्ती में ही दिखाई दे रही हैं। सभी आयुवर्ग और पर्सनैलिटी की महिलाओं पर यह कुर्ती बहुत जंचती है।
फ्रिल्स कुर्ती
फ्रिल्स वाली कुर्ती कमर से कटी हुई होती है और प्रिंटिड फ्रिल्स वाली स्कर्ट के साथ मिलाकर बनाई जाती है। यह देखने में एथनिक और स्टाइलिश लगती है। इसे आप आपकी फेवरेट ब्लू जींस के साथ पहन सकते हैं! इसे कुर्ते के साथ मैच करना बुरा आइडिया नहीं है। फिर चाहे यलो कलर हो प्योर व्हाइट या फिर हर किसी का पसंदीदा ब्लैक, इन सबको आप अपनी फेवरेट जींस के साथ पहनकर बेहद खूबसूरत लग सकती हैं।
टेल कट कुर्ती
बहुत सारे पैटर्न में आने वाली टेल कट कुर्ती किसी भी पार्टी की शान है। यह एक तरफ (आगे या पीछे) से छोटी होती है और दूसरे साइड से यह पूंछ की तरह लगती है। टेल कट कुर्ती युवा भारतीय लड़कियों और महिलाओं के लिए सबसे अच्छा वेस्टर्न वियर विकल्प है। अधिक ग्लैमरस लुक के लिए, आप टेल कट कुर्ती को बिना लैंगिग के पहन सकती हैं
धोती कुर्ती स्टाइल
वुमैन फैशन शो में धोती स्टाइल, जैसे धोती पेंट, धोती साड़ी, धोती ड्रेस, धोती गाउन, आदि बहुत ज्यादा ट्रेंड में था। महिलाएं इस पारंपरिक पहनावे को बहुत ज्यादा स्टाइल के कारण इसे बहुत पसंद करता है। हाल ही में, धोती कुर्ती स्टाइल को बहुत ज्यादा तारीफ मिली है। यह पहनने में आसान, ढीली और आरामदायक होती है, और पार्टियों में एक डिजाइनर लुक देती है। इसे सुंदर बनाने के लिए ज्यादातर शिफॉन, सिल्क और जॉर्जेट जैसे कपड़े इस्तेमाल होते हैं।






Comments
Post a Comment