साड़ी पहनने के ये 7 तरीके हर तरह के फिगर के लिए
त्योहारों और शादियों के सीजन में महिलाओं के लिए पारंपरिक लुक के साथ ग्लैमरस दिखना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है।
आपका फिगर कैसा भी हो लेकिन साड़ी पहनने के ये सात तरीके आपको हमेशाग लुक देने के लिए काफी हैं।
फैशन के आधार पर जानिए ऐसे सात तरीके जो आपकी साड़ी को ग्लैमरस लुक देने के लिए पर्याप्त हैं
बंगाली स्टाइल
ट्रैडिशनल लुक के लिए साड़ी के मामले में बंगाली पैटर्न का कोई जवाब ही नहीं है। यह न केवल आपको ग्रेसफुल लुक देगा बल्कि इसे संभालना भी खास मुश्किल नहीं है।
हैंडलूम या हल्की कॉटन की बॉर्डर वाली साड़ियों पर इसका लुक बेहतरीन लगेगा।
लहंगा स्टाइल
इन दिनों लहंगे स्टाइल की साड़ियां काफी चलन में हैं। सामान्य साड़ियों को भी आप लहंगे जैसा लुक दे सकते हैं। प्लेट्स की मदद पर साड़ी को कुछ इस तरह बांधते हैं कि यह लहंगे जैसा लुक देती है
मराठी स्टाइल
आम साड़ियों के पैटर्न के मुकाबले यह स्टाइल काफी अलग है। इसके लिए 6 हाथ के बजाय 9 हाथ की लंबाई वाली साड़ियों का इस्तेमाल किया जाता है और नीचे पेटीकोट नहीं पहनते हैं।
जलपरी स्टाइल
यह साड़ी हर तरह के फिगर पर सूट करती है लेकिन कर्वी फिगर के लिए यह सबसे बेहतर विकल्प मानी जाती है।
यह साड़ी लो वेस्ट से पहनी जाती है और स्कर्ट जैसा लुक देती है जिससे पहनने के बाद फिगर अधिक स्लिम लगता है। आमतौर पर यह स्टाइल उन साड़ियों पर अच्छा लगता है जिनमें पल्लू पर अधिक काम होता है।
तितली स्टाइल
बेहद सेनसेशनल और मॉडर्न लुक के लिए आप साड़ी को इस स्टाइल में पहन सकती हैं। इसमें पल्लू इतना पतला रखा जाता है कि नाभि दिखे।
मुमताज स्टाR
पार्टी में जाते वक्त रेट्रो लुक के लिए मुमताज स्टाइल से बेहतर विकल्प क्या हो सकता है। आपका खूबसूरत फिगर है तो आपके लिए इस स्टाइल से बेहतर कोई विकल्प नहीं है।






Comments
Post a Comment