बाल गंदि होने से बचना है तो अपनाएं ये स्‍मार्ट ट्रिक्‍स

बाल गंदि होने से बचना है तो अपनाएं ये स्‍मार्ट ट्रिक्‍स

"क्या? 
बाहर जाना है? 
वह भी आज रात? 
मैं जाना चाहती हूं लेकिन मेरे बालों का हाल बुरा है":( 

यह बातें सुनी हुई लगती है, है ना?

महिलाओं के लिए ऐसे दिलचस्‍प प्लान्स कैंसिल करना कोई नॉर्मल बात नहीं है लेकिन क्‍या किया जाए? जब बालों का ही मूड ना हो। ऐसा समय भी होता है, जब आपके खराब बालों की हालात और भी बुरे हो जाते है। जी हां पीएएमएस के दौरान ऐसा होता है। ऐसे में लगता है कि काश कोई क्राउन या विग मिल जाती, जिसे ऐसे दिनों में सिर्फ खूबसूरत दिखने के लिए मैं अपने बालों में लगा लेती। रोजाना बाल धोना बहुत तकलीफदेह होता है फिर बालों को सूखाना और स्‍टाइल करना वो अलग। इसके अलावा रोज-रोज बालों को धोने से जो बालों को नुकसान होता है उसे कौन झेलें।  

लेकिन अगर हम आपको कुछ ऐसे टिप्‍स हैं जिनकी हेल्‍प से आप बालों को रोजाना धोने से बच सकती है। और सबसे अच्‍छी बात ये टिप्‍स सच में काम करते हैं। आइए ऐसे ही कुछ टिप्‍स के बारे में जानते हैं।
ड्राई शैम्‍पू ट्रिक
अपने ऑयली और खराब दिखने वाले बालों को आप अच्‍छी क्‍वालिटी के ड्राई शैम्‍पू से ठीक कर सकती हैं। अपने बालों के हिस्‍सों में बांटकर इसमें ड्राई शैम्‍पू लगा लें। फिर अपने बालों में 8-10 इंच की दूरी से स्प्रे करें। अगर यह पाउडर के रूप में है तो रूट्स से लगाए। इसे थोड़ी देर के लिए अपने सिर पर लगा रहे दें, फिर धीरे से अपने बालों में ब्रश करें। बस आपको इतना ही करना है। यह ट्रिक बहुत ही आसान है। ड्राई शैम्‍पू की मदद से आपके बाल सुंदर दिखेंगे और बालों से अच्‍छी स्‍मैल भी आएगी।

ऐक्सेसरीज
क्रिएटिव बनें! अपने बालों को रोजाना धोने से बचने का सबसे अच्‍छा तरीका है कि आप अपने सिर पर स्‍कार्फ, हैंडबैंड, क्ल्पि और पिन से स्‍टाइलिश बना लें। इसके अलावा सिर्फ फ्रिंज को धोना भी एक अन्‍य ट्रिक है जो काम करती है।

चोटी बना सकती हैं आप
आप चाहे तो बालों की चोटी भी बना सकती हैं। इससे ना केवल आप बाल धोने के झझट से बच जायेगी बल्कि आपको स्‍टाइलिश लुक भी देगा। आप चाहे तो ज्‍यादा स्‍टाइलिश दिखने के लिए क्राउन एरिया से क्विक बैककॉम्‍ब कर सकती हैं यह अनवॉश स्‍कैल्‍प को छिपाने में आपकी मदद करेगा।
बालों की पार्टिंग बदलें
अपने बालों की पार्टिंग को बदलते रहें। आप चाहे तो सीधी, डायगोनल जिगजैग पार्टिंग कर सकती हैं। आप अपने दिन के मूड के हिसाब से फैसला कर सकती है। पार्टिंग बदलने रहने से आपके बालों में वॉल्यूम लगता हैं। इसके अलावा गंदे बालों में एक ही पार्टिंग गंदी लगती है। इसे बदलने से आपके बाल क्लीन और ज्‍यादा वॉल्यूम लगती है।

हेयरब्रश धो लें
हम अक्‍सर अपने हेयर ब्रश को धोना भूल जाती हैं। ऐसा करने से अगली बार जब आप कंघा करती हैं तो बाल खराब हो जाते हैं। हेयरब्रश पर छोड़े हुए अवशेष-जैसे स्‍कैल्‍प स्किन के फैट, ड्राई शैम्‍पू, कंडीशन, या स्टाइलिंग जैल, वापिस रूट्स में चले जाते है जिससे बाल आपस में चिपकने लगते है। इसलिए अपने बालों में इस्‍तेमाल होने वाली चीजों को क्‍लीन रखना चाहिए।


मेकअप पर फोकस करें
जब आपका मेकअप आकर्षण का केंद्र होता है तो बालों पर किसी का ध्‍यान नहीं जाता है। दिन, अवसर और मौसम के अनुसार अपने मेकअप पर समय लगाएं। एक अच्‍छा आई मेकअप और आकर्षक लिप कलर आपके ऑयली बालों से फोकस हटा देता है

Comments